preloader
  • स्थान: आदर्श नगर , डुमरी ढाला , नयागाँव, सारण
  • Working Hours: 24/7

Director Message

Director Message

Director’s Message: Adarsh Vridha Ashram – Care with Dignity

about

आदर्श वृद्ध आश्रम में हमारा उद्देश्य केवल बुज़ुर्गों को आश्रय देना नहीं, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मीय वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण चरण को शांति, स्नेह और गरिमा के साथ जी सकें।
हम मानते हैं कि हमारे बुज़ुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी हैं। इसी सोच के साथ हम उन्हें पौष्टिक भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, भावनात्मक सहयोग और पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
आदर्श वृद्ध आश्रम में हम सेवा को केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और संस्कार मानते हैं। हमारा संकल्प है कि हर बुज़ुर्ग स्वयं को अकेला नहीं, बल्कि सुरक्षित और सम्मानित महसूस करे।
आपका सहयोग और विश्वास हमें इस सेवा पथ पर और अधिक समर्पित बनाता है।
धन्यवाद।
चैरमैन - जगदाता बाल वृद्ध सेवा फाउंडेशन
राजेश पाण्डेय

Director Message

Director’s Message: Adarsh Vridha Ashram – Care with Dignity

about

प्रिये सहयोगियों , स्वयंसेवकों एवं समाज के सम्मानित नागरिको मझे गर्व है कि जगदाता बाल वृद्ध सेवा फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर निष्ठा और सवेदंशिलता के साथ कार्य कर रहा है | हमारा उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं , बल्कि जरूरतमंद वृद्धजन के जीवन में आशा , आत्मविश्वास और सम्मान का संचार करना है | हमारा फाउंडेशन मानता है की जब सेवा में सच्ची भावना और समर्पण जुड़ जाता है, तब समाज में वाश्ताविक परिवर्तन संभव होता है | देखभाल,सुरक्षा और मानवीय मूल्यों को आधार बनाकर हम हर उस व्यक्ति तक पहुँचने का प्रयाश कर रहे है , जिसे सहारे की आवश्यकता है | मै फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों , सहयोगिय और सुभचिंतको का हृदय से धन्यवाद करती हु , जिनके सहयोग से यह सेवा यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है | आइये , हम सब मिलकर प्रेम , करुना और एकता के साथ समाज के लिए कुछ बेहतर करने के संकल्प ले |
आपका सहयोग और विश्वाश ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है |
धन्यवाद।
डायरेक्टर - जगदाता बाल वृद्ध सेवा फाउंडेशन
ममता पाण्डेय

© आदर्श वृद्ध आश्रम. All Rights Reserved